दिल्ली के ज्योति नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से 5 लोग घायल, FIR दर्ज

Delhi Firing: नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में देर रात आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया और फायरिंग शुरू हो गई है। गोलीबारी की इस घटना में 5 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi Firing: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध बढ़ता जा रहा है। यहां अपराधी बेखौफ हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से सामने आया है। यहां ज्योति नगर इलाके के शक्ति गार्डन में सोमवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें 5 लोग घायल हो गए है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पांचों घायलों को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते यहां फायरिंग की गई।

Delhi Police

दिल्ली के ज्योति नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग

DCP नॉर्थ ईस्ट अभिषेक मिश्रा ने कहा, "इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्योति नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल लोगों के बारे में हमारे पास कुछ सुराग हैं।" आगे की जांच के लिए पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

End of Feed