Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में ठंड लगभग समाप्त हो चुकी है और धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है। लोगों ने स्वेटर-जैकेट पैक करके रख दिए हैं। रात में भी हल्के कंबल का ही इस्तेमाल हो रहा है। दिल्ली का तापमान धीरे-धीरे ऊपर चढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया। आज राजधानी में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। होली के बाद तेजी से गर्मी बढ़ने की संभावना है।
तेज हवाएं से गिरेगा पारा
दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। जिससे तापमान में भी कमी आने के आसार हैं। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। कल यानी बुधवार को भी तेज हवाओं का सिलसिला राजधानी में जारी रहेगा। साथ ही मौसम भी साफ रहेगा।
इस दिन छाए रहेंगे दिल्ली में बादल
दिल्ली में 6 से 9 मार्च तक सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। साथ ही आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 से 17 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। 8 और 9 मार्च को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है।
दिल्ली में पिछले दिन कैसा रहा मौसम
सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन के समय आर्द्रता का स्तर 75 और 36 फीसदी के बीच ऊपर नीचे होता रहा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
