दिल्ली पर आने वाली है यह मुसीबत, पीने के पानी के भी पड़ने वाले हैं लाले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2023, 10:00 AM IST

Delhi Jal Board: दिल्ली जल बोर्ड की ओर से उच्च न्यायालय में दाखिल की गई याचिका में कहा गया है कि हरियाणा से आने वाले यमुना के पानी में अमोनिया की अधिकता है। ऐसे में इस पानी की नागरिकों को आपूर्ति नहीं की जा सकती है।

Delhi Jal Board: दिल्ली वासियों के सामने एक बड़ी मुसीबत आ खड़ी हुई है। दरअसल, यहां पीने के पानी का संकट खड़ा हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली जल बोर्ड ने हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। इसमें कहा गया है कि हरियाणा से दिल्ली आने वाला पानी पीने योग्य नहीं है और आम नागरिकों को इसकी आपूर्ति नहीं की जा सकती है। याचिका में कहा गया है कि हरियाणा से अपने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा अधिक है। ऐसे में दिल्ली वासियों के सामने जल्द ही गंभीर जल संकट खड़ा हो सकता है।

Delhi water Crisis

दिल्ली जल संकट

दिल्ली उच्च न्यायालय में दाखिल की गई याचिका में यह भी कहा गया है कि हरियाणा से दिल्ली आने वाले यमुना के पानी में प्रदूषकों की मात्रा इतनी अधिक है कि यह दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा और वे गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं।

End of Feed