Delhi News: साउथ दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक व्यक्ति को मारने का प्रयास किया गया है। यहां कुछ बदमाशों ने जल बोर्ड में कार्यरत 27 वर्षीय एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया की युवक पर जान से मारने की नियत से 9 बार चाकू से वार किए गए।
गोविंदपुरी इलाके में युवक पर किया चाकू से हमला (फोटो - Canva)
खूनी खेल में बदला छोटा सा विवाद
पुलिस अधिकारी ने पीड़ित की युवक पहचान मोहम्मद यूसुफ के रूप में की है। बताया जा रहा है कि युवक रात को किसी काम से बाहर निकला था। तभी किसी अन्य युवक से उसकी कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला रफा-दफा किया। लेकिन युवक ने इस बात को खत्म करने की बजाए अपने भाई और एक अन्य युवक को दी और यूसुफ पर चाकू से हमला करवाया।
हमलावरों ने यूसुफ पर नौ बार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें मजीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की हालत अभी भी गंभीर है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। पुलिस पास लगे सीसीटीवी की सहायता से आरोपियों की जांच करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि चाकू से ताबड़तोड़ वार की इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों में डर बैठ गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
