Delhi Crime: दिल्ली के द्वारका में होटल के बाहर IGI एयरपोर्ट के अधिकारी पर हमला

Delhi Crime News: दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित और उसकी पत्नी शाम करीब साढ़े चार बजे होटल में प्रवेश कर रहे थे, तभी उनके पीछे से एक कार ने लगातार हॉर्न बजाना शुरू कर दिया।

Delhi Crime News: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में एक होटल के पास कार चालक को हॉर्न बजाना बंद करने के लिए कहने पर दिल्ली हवाई अड्डे के एक अनुपालन अधिकारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि राज नगर पार्ट-2 निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति पर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया और घटना के बाद अपनी कार लेकर भाग गया।

DELHI POLICE

प्रतीकात्मक फोटो

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि इसका विरोध करने पर चालक अपनी गाड़ी से उतर गया और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।प्राथमिकी में कहा गया कि पीड़ित की पत्नी ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन तभी आरोपी अपनी कार से कथित तौर पर रॉड जैसा हथियार लेकर आया और पीड़ित पर हमला कर दिया।

End of Feed