Delhi-NCR Ka Musam: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की शुरुआत ही ठंडी हवाओं के साथ हुई है। बता दे कि रविवार देर रात चली तेज हवाओं के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद से दिल्ली-एनसीआर के उमस बढ़ने लगी। यहां उमस वाली गर्मी में लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। दिन हो या रात बिना एसी के काम नहीं चल रहा। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार रात बदले मौसम के लोगों को कुछ राहत मिली है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में भी शहर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली में आगमी 6 दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं एनसीआर क्षेत्र में भी 19 से 24 मई के बीच बारिश होने की उम्मीद है।
दिल्ली में आज मौसम का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम की चाल बदल गई है। यहां मौसम विभाग ने आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज शहर में तेज झोकेदार हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बता दें कि रविवार रात तेज हवाएं चलने से सोमवार सुबह शहर का मौसम ठंडा और सुहावना हो गया है। दोपहर तक तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास होगा, लेकिन शाम होते-होते मौसम फिर सुहावना हो जाएगा।
एनसीआर में आज का मौसम
आज दिल्ली से सटे गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में भी मौसम सुहावना बना रहेगा। सुबह से ही यहां हल्की हवाएं चल रही है, जिससे गर्मी का एहसास कम हो रहा है। मानों गुलाबी मौसम फिर वापस आ गया हो। मौसम विभाग ने आज गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिले में धुल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा गाजियाबाद में 21, 22 मई और 24 मई को शहर में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं नोएडा में 21 और 22 मई को भी बारिश होगी।
गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां आज मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। आज दोनों शहरों का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहेगा। वहीं गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दोनों शहरों में 19 मई के बाद 21 मई को बारिश होने की संभावना है। 24 मई तक आसमान में बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी रहेगा।
दिल्ली में आगमी 6 दिनों तक बरसेंगे मेघ
बीते दिनों भीषण गर्मी झेलने के बाद दिल्ली के लोगों को राहत देने कि लिए एक बार फिर बारिश ने दस्तक दे दी है। आईएमडी केंद्र दिल्ली की रिपोर्ट के अनुसार, 19 मई से 24 मई तक शहर में तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में कमी आएगी। रिपोर्ट के अनुसार, आगामी दिनों में दिल्ली के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
