Delhi Doctor Strike: दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल का दूसरा दिन, मरीज हो रहे परेशान, बिना इलाज के घर लौटे

Delhi Doctor Strike News: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है, जिसके कारण यहां के सरकारी अस्पतालों में गैर-जरूरी सेवाएं बंद हैं।

Delhi Doctor Strike 2nd Day :कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में हुई घटना के विरोध में देशभर के सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए, जिससे ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) और गैर-आपातकालीन सर्जरी जैसी सेवाएं ठप हो गईं।यह हड़ताल 'फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन' (FORDA) के आह्वान पर की गई है, जिसका कहना है, 'जब तक न्याय नहीं मिल जाता और हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हड़ताल समाप्त नहीं होगी।'

delhi doctors strike

दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक में कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद एसोसिएशन ने सोमवार को अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को बढ़ाने की घोषणा की थी।

End of Feed