दिल्ली में गर्मी-लू से राहत का मेगा प्लान, Cooling Zone से Cool Room तक; फ्री ORS समेत मिलेंगी ये चीजें

दिल्ली सरकार ने राजधानी के कई हिस्सों में ‘कूलिंग ज़ोन’, मोबाइल राहत यूनिट्स और अस्पतालों में विशेष इंतजाम शुरू किए हैं। कई जगहों पर बड़े कूलर, पंखे और बैठने की व्यवस्था की गई है ताकि लोग तेज धूप और लू से बचाव कर सकें।

दिल्ली में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए ‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ लागू है। इस प्लान के तहत भीषण गर्मी के दौरान आम लोगों को राहत पहुंचाना है। सरकार ने राजधानी के कई हिस्सों में ‘कूलिंग ज़ोन’, मोबाइल राहत यूनिट्स और अस्पतालों में विशेष इंतजाम शुरू किए हैं। सरकार की मानें तो पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद, चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, आईएसबीटी और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष ‘कूलिंग ज़ोन’ बनाए गए हैं। इन जगहों पर बड़े कूलर, पंखे और बैठने की व्यवस्था की गई है ताकि लोग तेज धूप और लू से बचाव कर सकें।

Delhi Cooling Zone

दिल्ली कूलिंग ज़ोन (फोटो-ANI)

दिल्ली सरकार ने पिछले दिनों ही 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स भी शुरू की थी। ये वैन शहर के लेबर चौकों, बस अड्डों, बाजारों और निर्माण स्थलों पर जाकर लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध करा रही हैं। इन यूनिट्स के जरिए ठंडा पीने का पानी, ORS पैकेट, टोपी, सूती गमछे और प्राथमिक चिकित्सा सामग्री वितरित की जा रही है।

End of Feed