दिल्ली

विदाई समारोह में डांस कर रहा था दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, दिल ने धोखा दिया और दौरा पड़ने से मौत

दिल्ली में एक विदाई समारोह में नाचते हुए एक हेड कांस्टेबल गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आइए जानें पूरा मामला-

Image

नाचते हुए दिल का दौरा पड़ने से हेड कांस्टेबल की मौत

Photo : Twitter

Delhi: दिल्ली में नाचते वक्त दिल का दौरा पड़ने से हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रूप नगर पुलिस थाने के प्रभारी की विदाई समारोह में नाच रहे थे। तभी अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी जान चली गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार वह नाचते हुए अचानक से गिर पड़े। तुरंत उन्हें अस्पताल में भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नाचते हुए गिर पड़े हेड कांस्टेबल

पुलिस के अनुसार, हेड कांस्टेबल रवि कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले थे और 2010 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। वह दिल्ली के रूप नगर पुलिस थाने के प्रभारी के विदाई समारोह में पहुंचे थे,जहां नाचते समय दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई।

दिल का दौरा पड़ने से मौत

रूप नगर थाना प्रभारी का हाल में स्थानांतरण हुआ था और बुधवार को उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया था। पार्टी में नाचते समय कुमार को सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह अचानक गिर गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।ॉ

दो बच्चों के पिता थे कांस्टेबल

पुलिस ने बताया कि कुमार की करीब 45 दिन पहले ‘एंजियोग्राफी’ हुई थी। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। घटना से कुछ मिनट पहले का पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है, जिसमें कुमार नाचते दिखाई दे रहे हैं।

(इनपुट-भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article