कानून के गलत इस्तेमाल को लेकर हाई कोर्ट चिंतित, POCSO मामले में युवक को दी जमानत

POCSO Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को पॉक्सो मामले में सशर्त जमानत दे दी। साथ ही कानून के गलत इस्तेमाल को लेकर भी चिंता जताई। दरअसल, कोर्ट उस मामले की सुनवाई कर रही थी जिसमें लड़की प्रासंगिक समय पर लगभग 17 वर्ष की थी और याचिकाकर्ता अभियुक्त लगभग 21 वर्ष का था।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने दी सशर्त जमानत।
  • याचिकाकर्ता के साथ रह रही थी लड़की।
  • लड़की की मां ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की शिकायत।

POCSO Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी उस युवक को पॉक्सो मामले (POCSO Act) में बुधवार को जमानत दे दी, जिसके साथ उसके 'प्रेम संबंध' थे। न्यायालय ने इस बात पर भी गौर किया कि कानून का 'गलत इस्तेमाल' उन युवकों के मामलों में हो रहा है, जो वयस्कता से 'थोड़ी कम' उम्र की लड़कियों से प्रेम करते हैं और इसलिए उनके प्रेम संबंधों का विरोध करने वाले परिवारों के कहने पर दर्ज मामलों के कारण ये युवक जेलों में हैं।

Court

हाई कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अदालत ने क्या कुछ कहा?

न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों और 20 वर्ष से अधिक आयु के लड़कों के बीच सहमति से बनाये गये यौन संबंधों को लेकर 'कानूनी रूप से अस्पष्टता' है। अदालत उस मामले की सुनवाई कर रही थी जिसमें लड़की प्रासंगिक समय पर लगभग 17 वर्ष की थी और याचिकाकर्ता अभियुक्त लगभग 21 वर्ष का था।

End of Feed