LG के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका दिल्ली सरकार ने ली वापस, दिल्ली दंगों से जुड़ा है मामला

साल 2021 में दिल्ली दंगों से संबंधित मामलों में कैबिनेट ने अपनी पसंद के अभियोजकों के पैनल को नियुक्त करने का फैसला लिया था। जिस फैसले को उपराज्यपाल ने पलट दिया था, जिस आदेश को चुनौती देने के लिए दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट में एक याचिका डाली थी। सरकार ने अब ये याचिका वापस ले ली है।

Delhi News: दिल्ली सरकार ने साल 2021 में दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें उपराज्यपाल के उस आदेश को चुनौती दी गई थी कि जिसमें उन्होंने कैबिनेट के फैसले को पलट दिया था। वह फैसला दिल्ली दंगों से संबंधित मामलों में अपनी पसंद के अभियोजकों के पैनल नियुक्त करने का था। अब दिल्ली सरकार ने इस याचिका को वापस ले लिया है।

delhi government withdraws plea against lg

दिल्ली सरकार ने LG के आदेश के खिलाफ याचिका वापस ली

दिल्ली दंगों से संबंधित मामलों में अपनी पसंद के अभियोजकों के पैनल नियुक्त करने के कैबिनेट के फैसले को पलटने के उपराज्यपाल के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को दिल्ली सरकार ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट से वापस ले लिया। यह याचिका वर्ष 2021 में दायर की गई थी।

End of Feed