Chhath Puja: छठ पूजा के लिए 1000 ‘मॉडल घाट' तैयार, हाईटेक होंगी सुविधाएं

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए 1000 ‘मॉडल घाट' तैयार करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में लाखों श्रद्धालुओं द्वारा की जाने वाली छठ पूजा की सुविधा के लिए 70 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में घाटों का निर्माण किया जाएगा।

दिल्ली: मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार पूरे शहर में पूर्वांचल (बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश) के लोगों के छठ त्यौहार के लिए 1000 ‘मॉडल घाट’ निर्मित कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में लाखों श्रद्धालुओं द्वारा की जाने वाली छठ पूजा की सुविधा के लिए 70 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में घाटों का निर्माण किया जाएगा।

Chhath Puja: छठ पूजा के लिए 1000 ‘मॉडल घाट' तैयार, हाईटेक होंगी सुविधाएं

रहेंगी ये व्यस्थाएं

दिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया है कि एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को छठ पूजा समितियों के साथ समन्वय करने और उनके सुझावों को शामिल करके प्रकाश की व्यवस्था, साफ पानी, शौचालय, तंबू, घाटों पर सुरक्षा सहित त्योहार की अन्य तैयारियों को करने का निर्देश दिया।उन्होंने आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि त्योहार बिना किसी असुविधा के मनाया जाए। बयान में कहा गया है कि घाटों पर साफ पानी, टेंट, बिजली, शौचालय, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाएं, पावर बैकअप, सीसीटीवी कैमरे और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं होंगी।

आतिशी ने अधिकारियों को घाटों पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को त्योहार की व्यवस्था के लिए सुझाव एकत्र करने के लिए अपने क्षेत्रों की स्थानीय छठ पूजा समितियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। छठ पर्व दिवाली के बाद मनाया जाता है जिसमें सूर्य देवता की पूजा की जाती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End Article
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सि...

End of Feed