दिल्ली में खत्म होगी पानी की किल्लत, लगेंगे 249 नये ट्यूबवेल; एक हजार टैंकर घर पहुंचाएंगे पेयजल

दिल्ली सरकार पानी की किल्लत खत्म करने के इरादे से 249 नये ट्यूबवेल लगाएगी और 1,000 से अधिक टैंकरों से घरों तक जलापूर्ति बढ़ाएगी। फिलहाल, दिल्ली को प्रतिदिन 1200 मिलियन गैलन (एमजीडी) पानी की आवश्यकता है, लेकिन वर्तमान में केवल 990 एमजीडी पानी ही मिल पाता है।

दिल्ली : दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के कर्मचारियों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक उपस्थिति, 249 नये ट्यूबवेल लगाने और आपूर्ति में सुधार के लिए पानी के टैंकरों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की। वर्मा ने दिल्ली विधानसभा सत्र में कहा कि जल वितरण की निगरानी के लिए एक कमान केंद्र स्थापित किया गया है, जिसका उद्घाटन कुछ दिनों में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। दिल्ली को प्रतिदिन 1200 मिलियन गैलन (एमजीडी) पानी की आवश्यकता है, लेकिन वर्तमान में केवल 990 एमजीडी पानी ही मिल पाता है।

Delhi Water tankers

दिल्ली पानी के टैंकर (फाइल फोटो)

दिल्ली सरकार का ये है प्लान

वर्मा ने कहा कि इस कमी को पूरा करने के लिए सरकार अगले तीन महीनों में 249 नये नलकूप लगाएगी - मई तक 96, जून में 88 तथा जुलाई में 55 चालू हो जाएंगे। वर्मा ने कहा कि फिलहाल पानी के 901 टैंकर संचालित हैं और यह संख्या बढ़ाकर 1,327 की जाएगी। हालांकि, टैंकर केवल एक अस्थायी समाधान हैं, हमें पानी की कमी के मूल कारणों का समाधान करने की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि सीवर की सफाई के लिए जल्द ही 32 नयी सुपर सकर मशीन लगायी जाएंगी, साथ ही 30 और मशीन के लिए टेंडर स्वीकृत किए जाएंगे ताकि हर विधानसभा क्षेत्र में एक मशीन हो। उन्होंने कहा कि अगले चार महीनों के भीतर सभी नालों और सीवरों से गाद निकाल दी जाएगी और पानी के टैंकरों में सेंसर लगाए जाएंगे ताकि पानी के स्तर की सही निगरानी की जा सके।

End of Feed