मजदूरों को 5 रुपये में खाना खिलाएगी रेखा सरकार; कंस्ट्रक्शन साइट पर खुलेंगी अटल कैंटीन

दिल्ली सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर सब्सिडी वाली कैंटीन योजना शुरू करने जा रही है। इस कैंटीन से जरूरतमंद लोगों को आसानी से पौष्टिक भोजन मिल सकेगा। राजधानी भर में प्रमुख निर्माण स्थलों और झुग्गी-झोपड़ियों के पास ऐसी 100 कैंटीन खोली जाएंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

Delhi News: शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर शालीमार बाग स्थित एक मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान ये जानकारी दी कि दिल्ली सरकार राजधानी भर में 100 अटल कैंटीन खोलेगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर सब्सिडी वाली ये कैंटीन बेहद किफायती होगी। इनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आसानी से पौष्टिक भोजन मुहैया कराना होगा।

CM Rekha Gupta Talking to media

शालीमार बाग में पत्रकारों से बात करतीं CM रेखा गुप्ता

खुलेंगी 100 अटल कैंटीन

CM ने कहा कि हम 100 अटल कैंटीन खोलेंगे ताकि दिल्ली में कोई भी भूखा न रहे। हम कंस्ट्रक्शन साइट और झुग्गियों के पास ये कैंटीन खोलने की योजना बना रहे हैं, जहां खाना उपलब्ध कराने के लिए ऑटोमेटिक मशीनें लगाई जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 25 दिसंबर (अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन) से पहले ये कैंटीन शुरू हो जाएंगी।

End of Feed