दिल्ली के इन 10 इलाकों में बनेंगे विशेष संसाधन केंद्र; पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों को सौगात

दिल्ली सरकार ने दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास के लिए 10 विशेष संसाधन केंद्र स्थापित करने का ऐलान किया है। इन केंद्रों में शिक्षा, चिकित्सा और परामर्श जैसी सभी सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध होंगी। प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन केंद्रों का उद्घाटन करेंगे।

Delhi Special Resource Centers: दिल्ली सरकार ने दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास के लिए एक अहम पहल की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि राजधानी के 10 विभिन्न क्षेत्रों में विशेष संसाधन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में बच्चों को शिक्षा, चिकित्सा और परामर्श संबंधी सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर और बिना किसी शुल्क के प्रदान की जाएंगी।

PM Narendra Modi (File Photo)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

इन केंद्रों में स्पीच थेरेपी, फिजियोथेरेपी, ऑक्युपेशनल थेरेपी और व्यवहारिक परामर्श जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी। प्रत्येक केंद्र में 6 विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी, जो बच्चों की व्यक्तिगत जरूरतों को समझते हुए उन्हें उपयुक्त सहायता प्रदान करेगी। यह कदम न केवल दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को सशक्त बनाएगा, बल्कि उनके आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में भी एक बड़ा परिवर्तन लेकर आएगा।

End of Feed