Delhi News: व्यापारियों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली सरकार जल्द खत्म कर सकती है हेल्थ ट्रेड लाइसेंस

दिल्ली सरकार जल्द ही हेल्थ ट्रेड लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म करने की तैयारी कर रही है। इस फैसले से लगभग 50,000 व्यापारियों को राहत मिलेगी। होटल, रेस्तरां और जिम जैसे कारोबारियों को अब एमसीडी से लाइसेंस नहीं लेना होगा। खाद्य गुणवत्ता की जांच FSSI करेगा और अग्निशमन विभाग सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

Delhi News: दिल्ली सरकार व्यापारियों के लिए बड़ा फैसला लेने जा रही है। जल्द ही हेल्थ ट्रेड लाइसेंस की अनिवार्यता को समाप्त किया जा सकता है। इस कदम से होटल, रेस्तरां, जिम, बैन्क्वेट हॉल और अन्य व्यापार से जुड़े करीब 50,000 लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही लगभग 5 लाख लोग अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। सरकार का उद्देश्य व्यापार को सुगम बनाना और अनावश्यक कागजी कार्यवाही से व्यापारियों को राहत देना है।

rekha gupta pti

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो | PTI)

दैनिक जागरण में छपी खबर के हवाले से अब तक व्यापारियों को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से हेल्थ ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य था। लेकिन सरकार के इस कदम के बाद उन्हें इस झंझट से छुटकारा मिलेगा। हाल ही में पुलिस से लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म करने का निर्णय लिया गया था। उसके बाद यह दूसरा बड़ा निर्णय होगा, जिससे कारोबारियों को व्यापार करने में और आसानी होगी। हालांकि एमसीडी की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि निगम को राजस्व का नुकसान न हो।

End of Feed