दिल्ली

Delhi Murder: बहन की शिकायत से आग बबूला हुआ भाई, चाचा को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है मामला

दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में एक भतीजे ने अपने ही चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है और जानने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने चाचा को क्यों मारा।

Image

भतीजे ने की चाचा की हत्या (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

दिल्ली के सुंदर नगरी में 48 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की हत्या चाकू मारकर की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही व्यक्ति के परिजन पीड़ित को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम पहुंची और साक्ष्य एकत्र करने का कार्य किया जा रहा है। नंद नगरी थाना पुलिस ने धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि व्यक्ति के भतीजे ने चाकू मारकर व्यक्ति की हत्या की गई है। पुलिस ने बताया

भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट

जांच में सामने आया है कि मृतक व्यक्ति ने किसी बात को लेकर अपनी भतीजी को डांट दिया था। इससे परेशान होकर भतीजी ने अपने भाई को बताया, जिससे नाराज युवक ने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!