दिल्ली

Delhi: राजा गार्डन में महाजन इलेक्ट्रॉनिक बिल्डिंग में भीषण आग से हड़कंप; अब तक 4 की दर्दनाक मौत

दिल्ली के राजा गार्डन चौक के पास महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स बिल्डिंग में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हुआ।

Image

महाजन इलेक्ट्रॉनिक बिल्डिंग में लगी भीषण आग (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

Mahajan Electronic Building Fire: दिल्ली के राजा गार्डन चौक के पास स्थित महाजन इलेक्ट्रॉनिक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि आग चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित गोदाम में लगी और बाद में यह दूसरी मंजिल तक फैल गई। दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने बताया कि आग की सूचना दोपहर 3.08 बजे मिली। "हमने तुरंत पांच फायर टेंडर मौके पर भेजे। घनी धुंआ पहले ही मंजिल को घेर चुकी थी, जिससे फंसे हुए लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया। चार लोगों को बेहोश पाया गया और तुरंत CATS एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया।"

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें