Delhi New Cabinet: दिल्ली सरकार में विभागों का हुआ बंटवारा, 13 विभाग संभालेंगी CM; जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Delhi New Cabinet: दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट का बंटवारा हो गया है। सीएम आतिशी के पास वित्त, ऊर्जा, शिक्षा, सर्विसेज, पानी समेत कुल 13 विभाग का कामकाज देखेंगी। वहीं, सौरभ भारद्वाज स्वास्थ्य विभाग समेत कुल 8 विभाग और गोपाल राय पहले की तरह पर्यावरण मंत्री बने रहेंगे।

Delhi New Cabinet: दिल्ली में नई सीएम के शपथ लेने के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। खुद मुख्यमंत्री आतिशी अपने पास 13 विभाग रखेंगी। CM आतिशी के पास वित्त, ऊर्जा, शिक्षा, सर्विसेज, पानी समेत कुल 13 विभाग रहेंगे। सौरभ भारद्वाज स्वास्थ्य विभाग समेत कुल 8 विभाग संभालेंगे, जबकि गोपाल राय पहले की तरह पर्यावरण मंत्री बने रहेंगे। कैलाश गहलोत भी पहले की तरह परिवहन विभाग का कामकाज संभालेंगे। इमरान हुसैन को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी दी गई और मुकेश अहलावत को श्रम और SC/ST विभाग सौंपा गया है।

Delhi New Cabinet: दिल्ली सरकार में विभागों का हुआ बंटवारा, 13 विभाग संभालेंगी CM; जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

दिल्ली में सबसे कम उम्र की महिला सीएम

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और वह राष्ट्रीय राजधानी में इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली सभी तीन महिलाओं में सबसे कम उम्र की हैं। वह स्वतंत्र भारत में मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होने वाली 17वीं महिला भी बन गयी हैं। वैसे वरिष्ठ आप नेता आतिशी का मुख्यमंत्री के रूप में संक्षिप्त कार्यकाल होगा क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव फरवरी में होने वाले हैं। पहली बार की विधायक आतिशी पार्टी का एक बड़ी चेहरा हैं और उन्होंने आबकारी नीति मामले के सिलसिले में अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल में रहने के दौरान आप का कामकाज संभाला। केजरीवाल ने कालकाजी से विधायक आतिशी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया था। उससे पहले केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

End of Feed