दिल्ली

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में मानसून पर अभी नहीं लगी ब्रेक, इस दिन गर्मी से राहत देने बरसेंगे मेघ, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 22, 2024, 06:58 AM IST

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर थमने लगा है। बारिश की कमी से तापमान में वृद्धि होने लगी है। लेकिन आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए झमाझम बारिश होगी। आइए अब आपको दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम बताएं -

Image

दिल्ली के मौसम का हाल

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में नहीं थमा बारिश का दौर
  • तीन दिन होगी राजधानी में बारिश
  • एनसीआर में तापमान के साथ गर्मी बढ़ी

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से बारिश की बूंद भी नहीं बरसी है। क्योंकि अब मानसून विदाई की कगार पर है। लेकिन विदाई से पहले मानसून एक बार और बरसने वाला है। बढ़ती गर्मी से दिल्लीवालों को राहत देने के लिए मानसून एक बार फिर एक्टिव होगा। इस दौरान दिल्ली में झमाझम बारिश होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश की कमी के कारण दिन चढ़ने के साथ तापमान में भी वृद्धि होने लगी है। दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। हालांकि सुबह-शाम के दौरान मौसम ठंडा बना हुआ है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत है। चलिए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर थम गया है। बारिश न होने के कारण तापमान में भी वृद्धि होने लगी है और गर्मी भी बढ़ने लगी है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है। आज और आने वाले कुछ दिनों तक मौसम विभाग ने दिल्ली को ग्रीन जोन में रखा हुआ है और बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मानसून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से विदाई की ओर है। लेकिन इस बीच एक बार बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली में इस दिन से झमाझम बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 24 सितंबर तक बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। लेकिन 25 सितंबर से दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट लेगा, जिससे शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, 25 से 27 तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम ठंडा बना रहेगा।

एनसीआर में मौसम का हाल

गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन आने वाले दिनों में नोएडा में मानसूनी बारिश फिर देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 26 और 27 सितंबर को जिले में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में आने वाले पूरे सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान की बात करें को आज गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद का अधिकतम तापमान क्रमशः 35 और 36 डिग्री रह सकता है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद की बात करें को दोनों शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article