दिल्ली

दिल्ली में इस साल रॉन्ग साइड ड्राइविंग के मामले बढ़े, 76 हजार से ज्यादा गाड़ियों का कटा चालान

दिल्ली में रॉन्ग साइड ड्राइविंग के मामलों में इस साल 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली पुलिस ने इस साल 31 अगस्त तक 76,849 चालान जारी किए हैं। साथ ही ड्राइविंग के समय मोबाइल चलाने के आंकड़े भी बढ़े हैं।

Image

उल्टी दिशा में ड्राइविंग के मामले बढ़े (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Delhi News: दिल्ली की सड़कों पर विपरीत दिशा में गाड़ी चलाने के मामलों में पिछले साल से अब तक 20.63 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी है। दिल्ली पुलिस द्वारा साझा किए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले साल हमने नियमों का उल्लंघन करते पाए गए लोगों को 1,24,593 नोटिस भेजे थे। इस साल इसी उद्देश्य से 1,03,283 नोटिस भेजे गए हैं।’’

ड्राइविंग के समय मोबाइल चलाने के आंकड़े बढ़े

पुलिस आंकड़ों के अनुसार, विपरीत दिशा में गाड़ी चलाने के लिए जारी किए चालान पिछले साल से अब तक 29 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, इस साल एक जनवरी से 31 अगस्त तक दिल्ली पुलिस ने 76,849 चालान जारी किए हैं। पिछले साल इसी अवधि के दौरान विपरीत दिशा में गाड़ी चलाने के लिए 59,527 चालान जारी किए गए थे। पुलिस ने कहा कि उन्होंने गाड़ी चलाते वक्त लोगों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल में भारी वृद्धि देखी है। आठ महीने की अवधि में पुलिस ने गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल फोन के इस्तेमाल के लिए 19,422 चालान जारी किए हैं।

रोड एक्सीडेंट में डेथ रेट 4 फीसदी बढ़े

अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले साल हमने गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए पांच नोटिस भेजे थे और इस साल 125 नोटिस भेजे हैं।’’ दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 15 अगस्त तक के आंकड़ों की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पुलिस के अपराध संबंधी आंकड़ों के अनुसार, इस साल 15 अगस्त तक कुल 831 जानलेवा दुर्घटनाएं हुईं जो 2023 की तुलना में 4.01 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल इस अवधि के दौरान 799 दुर्घटनाएं हुई थीं।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article