स्कूलों में बम की धमकियों के लदेंगे दिन; बदमाशों पर सरकार सख्त, जारी की गई SOP

साल 2024 से अबतक, 200 से ऊपर स्कूलों में फर्जी बम की धमकियां मिल चुकी हैं। इससे कड़ाई से निपटने के लिए शिक्षा निदेशालय ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है। इसके तहत स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की जाएगी और ऐसी धमकियां देने वाले जिम्मेदार व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Delhi Schools: दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 नवंबर 2024 को अधिकारियों को दिल्ली में आए दिन स्कूलों को मिलने वाली फर्जी बम धमकियों के मामले में विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के साथ एक व्यापक कार्य योजना विकसित करने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए, दिल्ली सरकार ने स्कूलों में बम की धमकियों से निपटने के लिए एक SOP जारी की है। जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगाना, निकासी योजना बनाना और नियमित सुरक्षा ऑडिट तथा 'मॉकड्रिल' जैसे कई उपाय शामिल हैं।

SOP for bomb threats in delhi schools

दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकियों को लेकर जारी हुई SOP

चार स्तरों पर होगी रणनीति

शिक्षा निदेशालय (DOE) द्वारा तैयार किए गए इस प्रोटोकॉल में चार स्तरीय रणनीति है, जो रोकथाम, तैयारी, प्रतिक्रिया और बहाली (रिकवरी) पर केंद्रित है। निदेशालय ने कहा कि इसका उद्देश्य आपात स्थितियों के दौरान त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करते हुए तैयारी और सतर्कता की संस्कृति को विकसित करना है। पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए स्कूलों को अब अपने संबंधित जिला प्राधिकारियों को हर महीने सुरक्षा जांच सूची प्रस्तुत करनी होगी।

End of Feed