दिल्ली सरकार ने नए EWS सर्टिफिकेट पर लगाई रोक, पुराने Certificates की होगी जांच; AAP ने लगाया गंभीर आरोप

दिल्ली सरकार ने नए EWS सर्टिफिकेट जारी करने पर रोक लगा दी है। ऐसी आशंका जताई गई है कि पिछले वर्षों में जारी किए गए प्रमाण पत्रों में धांधली हुई है। अगले आदेश तक राजस्व विभाग नए प्रमाण पत्र जारी नहीं करेगा। मंगलवार को इस विषय पर आप की ओर से दिल्ली सरकार को घेरने की कोशिश हुई।

Delhi News: दिल्ली सरकार का एक ऐसा फैसला आया है, जो कुछ लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। दिल्ली सरकार ने अगले आदेश तक EWS सर्टिफिकेट जारी करना बंद कर दिया है। पुराने EWS सर्टिफिकेटों में गड़बड़ी के संदेह के चलते ये फैसला लिया गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में अपात्र लोगों को EWS सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं। इनकी जांच के बाद ही अगला आदेश आने की संभावना है। इससे स्कूली छात्रों पर असर पड़ने की आशंका है। यूनिवर्सिटी की प्रवेश लेने के लिए इस सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है। इसको लेकर मंगलवार को पक्ष-विपक्ष आमने सामने नजर आए।

delhi government halts EWS certificates

दिल्ली सरकार नहीं जारी करेगी नए EWS सर्टिफिकेट (फाइल फोटो)

क्या होता है EWS सर्टिफिकेट

EWS या इकोनॉमिक वीकर सेक्शन सर्टिफिकेट उन लोगों को जारी किया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आते हैं। इससे शिक्षा और नौकरी के अवसरों में 10 फीसदी आरक्षण मिलता है। ये आरक्षण खास तौर पर उन उम्मीदवारों पर लागू होता है, जो पहले से किसी आरक्षण श्रेणी में नहीं आते हैं। विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए इस सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। इस फैसले का छात्रों पर असर पड़ेगा।

End of Feed