Delhi Weather (दिल्ली का मौसम): आज 16 अप्रैल, मंगलवार को आसमान साफ और धूप खिली रहने के कारण दिल्ली का तापमान गर्म रहने की संभावना है। IMD के मुताबिक इस हफ्ते दिल्ली में लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। जो गर्मी को कुछ हद तक संतुलित कर सकती हैं। आज बरसात की संभावना 0% है, साथ ही 8 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आज आर्द्रता लगभग 17% रहेगी। लू की वजह से मौसम विभाग ने इस सप्ताह के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट पहले ही जारी किया गया था। आइए जानते हैं आज का तापमान कितना रहेगा?
आज का मौसम
IMD के मुताबिक के मुताबिक आसमान साफ रहने की वजह से आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा और नमी के कारण तापमान 27°C जैसा महसूस हो सकता है। दिल्ली में आज दोपहर के समय तापमान 38°C है और शाम का तापमान 40°C तक पहुंच जाएगा।
लू का प्रकोप
मौसम विभाग के अनुसार आज से फिर दिल्ली में लू चलने का अनुमान लगाया जा रहा है, जो शुक्रवार तक जारी रहेगा। इस दौरान गर्मी बढ़ने का अनुमान है। IMD के मुताबिक, इन दिनों तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही, हवाएं 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार से मौसम में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
