Gold-Silver Rate: सर्राफा बाजार में फिर टूटा सोने का भाव, जानें- Delhi में आज का रेट

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 03:12 PM IST

Delhi Gold and Silver Rate Today, 29 November 2022: दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में आज यानी 29 नवंबर को सोने के भाव में गिरावट नजर आ रहा है। आज बाजार में 22 कैरेट सोने का दाम 48,610 रुपये और 24 कैरेट सोने के दाम 53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मंगलवार को सोने के भाव में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सर्राफा बाजार में सोने में आज 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट
  • दिल्‍ली सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 48,610 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना का भाव 53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

Delhi Gold and Silver Rate Today, 29 November 2022: भारतीय वायदा बाजार में सोने की चमक लगातार जारी है। आज, मंगलवार 29 नवंबर को मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर सोने का भाव हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सुबह वायदा बाजार खुलने के बाद 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव शुरुआती कारोबार में 0.17 फीसदी तेज चल रहा है। हालांकि भारतीय सर्राफा बाजार में आज गिरावट चल रही है। मंगलवार को दिल्‍ली के सर्राफ बाजार में सोना अपनी चमक खोता नजर आया, जो खरीददारों के लिए फायदेमंद हो सकती है। दिल्‍ली सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने का दाम में 100 रुपये की गिरावट के साथ 48,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का दाम 53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

Delhi Gold and Silver Rate Today

दिल्‍ली में 29 नवंबर को सोने चांदी का भाव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, दिल्‍ली सर्राफा बाजार में कारोबारी सप्‍ताह के पहले दिन सोमवार को सोने का भाव स्थिर नजर आया था। लेकिन मंगलवार को बाजार खुलने के साथ ही सोने का भाव नीचे पहुंच गया। इसी तरह, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी आज सोना का भाव दबाव में नजर आया। मंगलवार को अंतरराष्‍ट्रीय बाजार सोने का हाजिर भाव 0.07 फीसदी गिरकर 1,749.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जानकारों के अनुसार, सर्राफा बाजार में आने वाले दिनों में भी इसी तरह सोने के भाव में उथल पुथल बनी रहेगी।

End of Feed