Delhi Flood Alert: दिल्ली में घट रहा यमुना का जलस्तर, अभी भी खतरे के निशान से ऊपर नदी; कई इलाकों में घुसा पानी

Flood Alert in Delhi: दिल्ली में यमुना का जलस्तर अब घटने लगा है। हालांकि नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिससे कुछ इलाकों में पानी पहुंच चुका है। यमुना के बढ़ते जलस्तर पर फ्लड कंट्रोल रूम की कड़ी नजर है।

Delhi Flood Alert: दिल्ली में यमुना का जलस्तर अब घटने लगा है। मंगलवार सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 205.91 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। वहीं सुबह 5 बजे यमुना का लेवल 205.95 मीटर था। हालांकि यमुना नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिससे राजधानी के कुछ इलाकों में यमुना का पानी पहुंच गया है। आज सुबह यमुना बाजार में आवासीय क्षेत्रों में पानी घुस गया है। यमुना के जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Delhi flood alert

दिल्ली में आवासीय इलाके में पहुंचा यमुना का पानी (PTI)

यमुना के जलस्तर में आएगी कमी

दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में पिछले 48 घंटे में उछाल देखने को मिला। ऐसे में यमुना को लेकर मॉनिटरिंग के लिए बनाए गए सेंट्रल फ्लड कंट्रोल रूम में लगातार अधिकारी मौजूद हैं। जहां से अलग-अलग बैराज के डाटा पर आंकलन और तैयारियां दुरुस्त कर रहे हैं। हालांकि बीते कुछ घंटे में यमुना के जलस्तर में कमी दिखाई पड़ी है। जानकारी के मुताबिक अब धीरे-धीरे यमुना का जलस्तर कम होने लगा है। लेकिन फिलहाल अभी भी यमुना का जलस्तर डेंजर लेवल से ऊपर है।

End of Feed