Ex CM Arvind Kejriwal: न बंगला न सैलरी! तो अरविंद केजरीवाल को कितनी मिलेगी पेंशन; दिल्ली में पूर्व सीएम के लिए क्या हैं प्रावधान

Ex CM Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को अब क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी? उन्हें बतौर पूर्व विधायक कितनी पेंशन मिलेगी और सिक्योरिटी के क्या इंतजाम होंगे? इन सभी सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं।

Ex CM Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट गई और कांग्रेस एक बार फिर अपना खाता खोलने में नाकाम रही। इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई दिग्गजों को भी हार का सामना करना पड़ा। उनकी पार्टी भी सत्ता से बाहर हो गई है। लिहाजा, अब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के विधायक भी नहीं रहे। अब वे दिल्ली के पूर्व सीएम कहलाएंगे। अब उन्हें न तो सैलरी मिलेगी और न ही सरकारी बंगला! हालांकि, वह पूर्व सीएम की हैसियत से सरकारी आवास की मांग कर सकते हैं। उन्हें अब सिर्फ पेंशन और कुछ तय सुविधाओं का लाभ मिलेगा। तो आइये जानते हैं उन्हें कितनी पेंशन मिलेगी?

Delhi Ex CM Arvind Kejriwal.

दिल्ली के पूर्व सीएम को कितनी पेंशन मिलेगी

दिल्ली के सीएम की कितनी सैलरी

दिल्ली के मुख्यमंत्री को बतौर सैलरी 60 हजार रुपये प्रति माह और कुछ भत्ते दिए जाते हैं। इस तरह दिल्ली के सीएम को प्रत्येक माह कुल 1 लाख 25 हजार रुपये सैलरी मिलती है। इसके अतिरिक्त दूसरी सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन, दिल्ली के पूर्व सीएम को पेंशन छोड़कर सैलरी देने का कोई प्रावधान नहीं है।

End of Feed