Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में फरवरी के महीने में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। अभी से ही दोपहर में सूरज लोगों के पसीने छुड़ाने लगा है। रविवार को दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। इस दिन राजधानी में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। इससे पहले 31 जनवरी को सबसे अधिक तापमान 27 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था। 2023 में भी फरवरी का महीना काफी गर्म बीता था। हालांकि मार्च में अधिक बारिश ने गर्मी से राहत भी दिलाई थी। फिलहाल दिल्ली में अभी बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है।
आज भी गर्म रहेगा दिन
मौसम विभाग के अनुसार रविवार की तरह ही सोमवार और मंगलवार को भी तेज गर्मी का एहसास लोगों को होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार है। आने वाले दिनों में फिर से तेज हवाएं दिल्ली में चलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 14 फरवरी के बीच दिल्ली में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।
सफदरजंग-लोधी रोड रहा सबसे ठंडा
दिल्ली में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। रविवार को भी दिनभर मौसम साफ रहा। दोपहर में सूरज ने भी दर्शन दिए। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे कम तापमान सफदरजंग और लोधी रोड में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
