शादी के बंधन में बंधीं अरविंद केजरीवाल की बेटी, IIT बैचमेट संग लिए 7 फेरे; खास अंदाज में नजर आए पूर्व CM

Harshita Kejriwal Marriage: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने अपने आईआईटी बैचमेट संभव जैन संग 7 फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गईं। इस दौरान पूर्व सीएम सूट-बूट पहनकर अनोखे अंदाज में नजर आए।

Harshita Kejriwal Marriage: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर खुशियों का माहौल है। आज यानी 18 अप्रैल को उनकी बेटी हर्षिता परिणय सूत्र के बंधन में बंध गई हैं। हर्षिता ने शादी किसी और से नहीं बल्कि, अपने आईआईटी बैचमेट संभव जैन से की है। मीडिया खबरों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये शादी दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई, जिसमें बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे। सामने आई तस्वीर में हर्षिता संभव के साथ पिता अरविंद केजरीवाल सूट बूट में नजर आ रहे हैं।

Harshita Kejriwal Marriage

हर्षिता केजरीवा-संभव जैन शादी

कौन हैं संभव जैन?

जानकारी के मुताबिक, संभव जैन कंपनी में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट काम कर रहे हैं। जानकारी यह भी है कि वह केजरीवाल की बेटी हर्षिता के साथ एक स्टार्टअप भी शुरू कर चुके हैं। इससे पहले 17 अप्रैल को हर्षिता की मेहंदी और अन्य कार्यक्रम में भी कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ डांस करते देखे गए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। केजरीवाल और सुनीता के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपनी पत्नी के साथ और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उन्होंने भी डांस किया। जानकारी के मुताबिक, हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन की शादी के बाद अब रिसेप्शन का कार्यक्रम 20 अप्रैल को होगा।

End of Feed