दिल्ली में डोली धरती..अलार्म से नहीं, भूकंप के तेज झटकों से खुली दिल्लीवालों की नींद, लोगों ने सुनाई अपने डर की दास्तां

Earthquake Tremors in Delhi: दिल्ली में आज सुबह 5:36 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी। सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटकों से दिल्ली के लोगों की नींद खुली। लोगों ने बताया कि उनका बेड हिल रहा था और बिल्डिंग भी हिल रही थी।

Earthquake in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में आज अलार्म से नहीं बल्कि भूकंप के तेज झटकों से लोगों की नींद खुली। सोमवार तड़के धरती के डोलने से लोग दहशत में आ गए। दिल्ली के बुध विहार में भूकंप से डरे लोगों ने बताया कि उन्हें बहुत तेज झटके महसूस हुए। जिससे पूरा बेड हिल रहा था। भूकंप के कारण ऐसी आवाज आई जैसे मकान के नीचे से कोई ट्रक गुजरा हो या जनरेटर चालू हुआ हो।

लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किए अनुभव

भूकंप के बाद लोग अपने डरावने अनुभवों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज सुबह अचानक बेड हिलने लगा, जिससे नींद खुल गई और ऐसा लगा जैसे पूरी बिल्डिंग हिल रही हो। वहीं दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हमें उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित होंगे। किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए Dial112 पर कॉल करें।

End of Feed