दिल्ली

Delhi Weather Today: दिल्ली में जल्द होगी बारिश, तापमान में गिरावट से फिर महसूस होगी ठंडक, जानें आज का मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 17 February 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आज सक्रिय होने से राष्ट्रीय राजधानी के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 19 और 20 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी में जल्द ही बारिश की दस्तक होने वाली है। फिलहाल दिल्ली का मौसम एक बार फिर हल्का सर्द हो गया है। रविवार को दिनभर हल्की हवा चलती रही और बादल भी छाए रहे। जिससे दिन का मौसम भी हल्का ठंडा महसूस हुआ। वहीं नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी बादलों की आवाजाही देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दो दिन बाद बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में आज भी जारी रहेगी बादलों की आवाजाही

दिल्ली में आज बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। दिन में सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी भी देखने को मिल सकती है। हालांकि धूप तेज रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में कल भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान दिन में 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

दिल्ली में दो दिन बारिश के आसार

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 19 फरवरी की सुबह आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही देर रात को बूंदाबांदी होने के आसार हैं। 20 फरवरी को भी सुबह के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया गया है। दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

बारिश से कम होगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया, जो कि सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। जिसके प्रभाव से दिल्ली में 19 और 20 फरवरी को बारिश का अनुमान जताया गया है। बारिश से तापमान में कमी देखने को मिलेगी। साथ ही मौसम भी ठंडा होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article