Delhi BMW Accident: आरोपी महिला ड्राइवर को भेजा गया तिहाड़ जेल, 17 सितंबर को फिर से कोर्ट में होगी पेश

Delhi BMW Accident: दिल्ली के धौला कुआं में हुए BMW कार हादसे में कोर्ट ने आरोपी महिला चालक को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। जिसके बाद उसे तिहाड़ जेल ले जाया गया है। आरोपी को 17 सितंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।

Delhi BMW Accident: दिल्ली BMW कार हादसे में पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी महिला चालक गगनप्रीत कौर को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जिसके बाद उसे तिहाड़ जेल में ले जाया गया है। आरोपी महिला को दिल्ली पुलिस ने जज के आवास में पेश किया है। कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका पर नोटिस जारी किया है। उसे 17 सितंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

BMW Accident

आरोपी महिला ड्राइवर को तिहाड़ जेल लाया गया

इस मामले में ड्यूटी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास आकांक्षा सिंह ने आदेश पारित किए। सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पहवा और मृतक पक्ष की ओर से अधिवक्ता ईशान देवन पेश हुए। मृतक पक्ष के वकील ने कहा कि तथ्यात्मक स्तर पर कई विरोधाभास मौजूद हैं। वहीं, बचाव पक्ष ने न्यायिक हिरासत के आवेदन का विरोध करते हुए दलील दी कि एफआईआर दर्ज करने में 10 घंटे की देरी हुई।

End of Feed