दिल्ली

दिल्लीवाले ध्यान दें... आज बंद रहेंगे कई रास्तें, इन सड़कों पर पार्किंग भी बैन; पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली यातायात पुलिस ने आपातकालीन परिस्थितियों के कारण मंगलवार को दो घंटे के लिए कई रास्तों पर ट्रैफिक पर बैन लगाया है। इस दौरान लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना होगा। साथ ही कई सड़कों पर वाहनों की पार्किंग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज कई रास्ते दो घंटे के लिए बंद रहने वाले हैं। जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसके अनुसार आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आईटीओ, बीएसजेड मार्ग, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, राजघाट समेत कई रास्तों पर ट्रैफिक की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान कई सड़कों पर वाहनों की पार्किंग भी बैन रहेगी। लोगों को यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।

दिल्ली में आज इन रास्तों पर ट्रैफिक बैन

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई रास्ते यातायात के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को किसी परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार आज आईटीओ, डब्ल्यू पॉइंट, बीएसजेड मार्ग, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, राजघाट क्रॉसिंग, शांति वन क्रॉसिंग, सलीमगढ़ फ्लाईओवर बाईपास, एमजीएम-प्रगति मैदान सुरंग से शांति वन चौक, विकास मार्ग एवं आईपी मार्ग और इनके आस-पास के रास्तों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन रहेगा।

इन सड़कों पर पार्किंग रहेगी बैन

बहादुरशाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और रिंग रोड, शांति वन से राजघाट, आई पी फ्लाईओवर से प्रगति मैदान सुरंग तक, आईपी मार्ग के दोनों कैरिजवे पर किसी भी वाहन पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। इन रास्तों पर वाहन खड़े करने पर उन्हें टो कर लिया जाएगा। साथ ही कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी। लोग अपने वाहनों को केवल निर्धारित स्थानों पर भी पार्क करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!