Delhi Crime: दिल्ली के GK-2 में ग्रिल काटकर घर में घुसे चोर, लूट ले गए लाखों का सामान; देखिए चोरी का लाइव वीडियो

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2023, 11:24 PM IST

Delhi Crime: दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश 2 से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि तीन चोर आराम से बालकनी की ग्रिल काटते हैं, घर से सामान चुराते हैं। इस दौरान बकायदा एक चोर चॉकलेट खाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के पॉश इलाके में लाखों की चोरी
  • जीके-2 में तीन चोरों ने घर में डाला डाका
  • लाखों का सामान लेकर भागे चोर

Delhi Crime: दिल्ली के पॉश इलाके GK-2 में चोरों ने पुलिस को धत्ता बताकर एक घर से लाखों की चोरी कर ली। बेखौफ चोर घर में ग्रिल काटकर घुसे और आराम से चोरी करके चले गए। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने वाली दिल्ली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

चोरी कर हुए रफूचक्कर

दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश 2 से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि तीन चोर आराम से बालकनी की ग्रिल काटते हैं, घर से सामान चुराते हैं। इस दौरान बकायदा एक चोर चॉकलेट खाता है। लगभग आधे घंटे से ज्यादा समय तक ये तीनों चोर इस घर में साढ़े तीन लाख से ज्यादा की चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं और फिर आराम से रफूचक्कर हो जाते हैं।

End of Feed