Delhi Crime News: दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने कुत्ते को लेकर हुए मामूली से विवाद में अपनी प्रेमिका की मां को गोली मार दी। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
युवक ने प्रेमिका की मां को मारी गोली
अधिकारियों ने बताया, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी की धरपकड़ के लिए तलाशी की जा रही है। पुलिस ने बताया, फिलहाल पीड़ित महिला खतरे से बाहर है। अस्पताल में उसका इजाल चल रहा है।
लिव-इन में रहता था कपल
पुलिस ने बताया मध्य दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड इलाके में एक व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ लिव-इन में रहता था। शनिवार की रात उसका प्रेमिका की मां के साथ कुत्ते को लेकर विवाद हो गया। बता इतनी बढ़ गई कि युवक ने अपना आपा खो दिया ओर अपनी गर्लफ्रेंड की मां को गोली मार दी। इसके बाद वह फरार हो गया। घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है, आरोपी को अभी तक पकड़ा नहीं गया है।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
