Delhi Murder: जगतपुरी इलाके में युवक की हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Murder: दिल्ली के जगतपुरी इलाके में स्थित गणेश पार्क में कुछ बदमाशों द्वारा एक युवक की हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Delhi Murder: दिल्ली के क्राइम बढ़ता जा रहा है। लगातार यहां हत्या और चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी के जगतपुरी इलाके के गणेश पार्क से सामने आया है। यहां एक युवक की कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला किया। बदमाशों का हमला इतना घातक था की युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना जगतपुरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई।

Delhi Hatya

जगतपुरी इलाके में युवक की हत्या

धारदार हथियार से युवक की हत्या

दिल्ली के जगतपुरी इलाके में देर रात गणेश पार्क के अंदर साजन नामक (उम्र- 20 साल) युवक पर अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि रात 10:39 बजे पीसीआर कॉल मिली, जिसमें कॉलर ने बताया कि एक युवक पार्क के अंदर खून से लथपथ पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही जगतपुरी थाना के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और साजन को पास के हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed