Delhi: पकड़ में आए दिल्ली के कबूतरबाज, सैकड़ों फर्जी पासपोर्ट के साथ ही मिला ये सब

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 04:41 PM IST

Delhi: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने राजधानी में फर्जी पासपोर्ट और वीजा रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 300 नकली पासपोर्ट और अन्‍य सामान जब्‍त किया है। यह गिरोह लंबे समय से यह फर्जीवाड़ा कर रहा था। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गिरोह टूर एंड ट्रैवल व्यवसाय की आड़ में करता था फर्जीवाड़ा
  • मास्टरमाइंड समेत दबोचे गए गिरोह के आठ आरोपी सदस्‍य
  • गिरोह फर्जी तरीके से विदेश भेजने के बदले लेता था लाखों रुपये

Delhi: दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में फर्जी पासपोर्ट और वीजा के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के मास्टरमाइंड समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच इस गिरोह के पीछे लंबे समय से पड़ी थी। गिरोह के कुछ सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। बुधवार को रैकेट के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 300 नकली पासपोर्ट और अन्य सामान बरामद किए हैं। क्राइम ब्रांच की टीम अभी इन आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। आरोपियों से पुलिस को कई अहम जानकारियां भी मिली हैं।

fake passport and visa racket in Delhi

दिल्‍ली पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार इस गिरोह का पूरे देश में नेटवर्क है। यह लोगों को फर्जी तरीके से विदेश भेजने का काम करता था। गिरोह के सदस्य जाली दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न देशों के टूरिस्ट वीजा के लिए अप्‍लाई करते थे। जो लोग इस गिरोह द्वारा पर्यटक वीजा पर विदेश भेजे जाते थे, वे वहां रहने की अवधि समाप्त होने के बाद गायब हो जाते थे। वे लोग अपने पहचान दस्तावेजों को नष्ट कर देते थे और वहां अवैध रूप से रहने लगते थे। फिर किसी न किसी बहाने उन देशों में शरण प्राप्त कर लेते थे। इन आरोपियों के खिलाफ पीएस क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज किया गया है।

End of Feed