Delhi Covid: बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, शनिवार को दिल्ली में आए 535 नए मामले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2023, 11:38 PM IST

Delhi Covid: देश में एच3एन2 इन्फ्लुएंजा के मामलों में तेज वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में तेजी देखी गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले सप्ताह कहा था कि दिल्ली सरकार कोविड मामलों में वृद्धि पर नजर रख रही है और किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।

Delhi Covid: दिल्ली में कोरोना की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। शनिवार (8 April 2023) को भी पांच सौ से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। हालांकि शनिवार को कोरोना से किसी भी शख्स की जान नहीं गई है।

delhi covid, corona update, covid news

दिल्ली में कोरोना के 535 नए मामले आए सामने

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर 23.05 प्रतिशत है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 19.93 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ कोविड के 733 नये मामले सामने आये थे, जो पिछले सात महीने से अधिक समय में सबसे अधिक थे। दिल्ली में 26 अगस्त 2022 को संक्रमण के 620 मामले सामने आए थे।

End of Feed