दिल्ली

कुत्ते को लेकर हुआ विवाद तो गर्लफ्रेंड की मां को मारी गोली, लिव-इन में रहता था आरोपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2023, 10:30 AM IST

पुलिस ने बताया, फिलहाल महिला खतरे से बाहर है। वहीं आरोपी अभी फरार है, जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Image

युवक ने प्रेमिका की मां को मारी गोली

Photo : iStock

Delhi Crime News: दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने कुत्ते को लेकर हुए मामूली से विवाद में अपनी प्रेमिका की मां को गोली मार दी। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

अधिकारियों ने बताया, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी की धरपकड़ के लिए तलाशी की जा रही है। पुलिस ने बताया, फिलहाल पीड़ित महिला खतरे से बाहर है। अस्पताल में उसका इजाल चल रहा है।

लिव-इन में रहता था कपल

पुलिस ने बताया मध्य दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड इलाके में एक व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ लिव-इन में रहता था। शनिवार की रात उसका प्रेमिका की मां के साथ कुत्ते को लेकर विवाद हो गया। बता इतनी बढ़ गई कि युवक ने अपना आपा खो दिया ओर अपनी गर्लफ्रेंड की मां को गोली मार दी। इसके बाद वह फरार हो गया। घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है, आरोपी को अभी तक पकड़ा नहीं गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article