Delhi Covid Cases: दिल्ली में कोविड के बढ़े मामले, आंकड़ा पहुंचा 100 के पार

दिल्ली में कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले सप्ताह में 99 नए संक्रमित पाए गए हैं, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या 104 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान 24 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

Covid Cases In Delhi: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले एक सप्ताह में, दिल्ली में 99 नए कोविड के मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 24 मरीज ठीक हुए हैं। फिलहाल दिल्ली में 104 सक्रिय मरीज हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की है।

covid surge in delhi

दिल्ली में एक हफ्ते में आए 99 केस (सांकेतिक तस्वीर)

बिहार में भी कोविड मामले की पुष्टि

इसके अलावा, बिहार में भी कोविड-19 का पहला मामला सामने आया है। पटना में 31 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो कि किसी यात्रा के बिना ही संक्रमित हुआ है। यह मामला सोमवार को सामने आया। हाल के दिनों में, भारत में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, जिसमें महाराष्ट्र जैसे राज्यों में सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

End of Feed