दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सड़क पर गायों से हुआ सामना, अधिकारियों को दिए निर्देश; देखें Video

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आज यानी बुधवार 26 मार्च को सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं से सामना हो गया। उन्होंने तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह इन पशुओं के लिए कोई शेल्टर ढूंढ़ें। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री आवारा कुत्तों की समस्या से भी दिल्ली को निजात दिलाएंगी।

देश की राजधानी नई दिल्ली ही नहीं, दिल्ली-एनसीआर के पूरे क्षेत्र और पूरे देश में आवारा पशुओं की बड़ी समस्या है। इस समस्या से आम लोग अक्सर ही परेशान रहते हैं। गाय, सांड और कुत्ते सड़कों पर आवारा घूमते हुए आसानी से दिख जाते हैं और कई बार यह लोगों को नुकसान भी पहुंचाते हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐसे ही गायों के झुंड से सामना हो गया।

delhi cm rekha gupta with cow

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

CM रेखा गुप्ता को दिल्ली के हैदरपुर फ्लाइओवर पर गायों का झुंड मिला। यहां वह निरीक्षण कर रही थीं, इसी दौरान वहां गायों का झुंड आ गया। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवारा पशुओं के लिए शेल्टर ढूंढ़ने का निर्देश दिया।

End of Feed