दिल्ली में CM रेखा गुप्ता की हाई-लेवल मीटिंग, विभागों से पूछा– कितना तैयार इमरजेंसी प्लान?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय में सभी विभागों के प्रमुख के साथ हाई लेवल मीटिंग की। इस बैठक में आपात स्थिति से निपटने के लिए विभागों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

Delhi CM High Level Meeting: भारत पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल चल रहा है। ऐसे में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आपातकालीन तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक की। सचिवालय में आयोजित इस बैठक में सभी विभागों के प्रमुख शामिल हुए। इस बैठक का उद्देश्य राजधानी दिल्ली में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभागों की तैयारियों की समीक्षा करना था।

Delhi Meeting

दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग

अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली सरकार के अस्पतालों के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की थी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अस्पतालों में कर्मियों या दवाओं की कोई कमी न हो, ताकि वे किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

End of Feed