दिल्ली

Delhi Weather: दिल्ली पर आज भी मेहरबान बादल, फिर लौटेगी गर्मी, राहत के चल रहे आखिरी दिन

आज का मौसम दिल्ली, 10 May 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में शनिवार, 10 मई को भी मौसम सुहावना बना रहेगा उसके बाद 13 मई तक शहर के तापमान में कुछ बढ़त देखने को मिलेगी। यही हाल गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद का भी रहने वाला है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम।

Image

आज बारिश की संभावना

Photo : Times Now Digital

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बीते दिनों दिल्ली में आई बारिश से मौसम में कुछ नरमी दर्ज हुई थी, वैसा ही मौसम आज भी यानी शनिवार को बना रहेगा। शनिवार को दिल्ली और NCR के इलाके में बूंदाबादी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। दिल्ली के साथ आस पास के क्षेत्रों, जैसे गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना रहेगा। हालांकि ये दिन ज्यादा नहीं बचे हैं। अगले सप्ताह यानी सोमवार से ही गर्मी का असर फिर शुरू हो जाएगा।

कैसा रहेगा आज का मौसम

राजधानी में आज मौसम कुछ नरम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में मौसम सुहावना बना रहेगा और कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। IMD के अनुसार आज दिन में राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री हो सकती है।

जल्द लौटेगी गर्मी

दिल्ली और आसपास के इलाकों में 15 मई तक आसमान में हल्के फुल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन के अधिकतम तापमान में अगले कुछ दिनों में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री तक की वृद्धि का अनुमान है।

औसत से कम रहा तापमान

बीते दिन शुक्रवार, 9 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.6 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान में 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक था। दिल्ली और आसपास के शहरों में पिछले कुछ दिनों में गर् उतनी तीव्र नहीं पड़ी है, लेकिन आने वाले दिनों में दिल्ली में गर्मी का प्रकोप दिख सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article