दिल्ली में सर्किल रेट में होगा सुधार, CM रेखा गुप्ता ने कमेटी बनाने के दिए निर्देश

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें संपत्ति के सर्किल रेट में सुधार करने की योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का निर्देश दिया है। यह समिति बाजार की स्थिति का आकलन करके सर्किल रेट को नए सिरे से निर्धारित करने का काम करेगी।

दिल्ली में संपत्ति के बाजार मूल्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री रेखा ने सर्किल रेट को संशोधित करने की योजना बनाई है। सीएम रेखा गुप्ता ने मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन करने का निर्देश दिया है, जो वर्तमान बाजार स्थितियों और संपत्ति मूल्यों की समीक्षा कर सर्किल रेट के पुनर्निर्धारण के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी।

Delhi CM

दिल्ली में सर्किल रेट में होगा सुधार

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में बैठक का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली में सर्किल रेट की अनियमितता को दूर करने की आवश्यकता है और कॉलोनियों में रहने वालों को उनके मकान का मालिकाना हक देने के लिए डीडीए और शहरी विकास विभाग को समग्र रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे व्यापारिक वातावरण को और अधिक सुगम और निवेश-अनुकूल बनाया जा सके। इसके लिए एकल खिड़की अनुमोदन प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।

End of Feed