दिल्ली के पीतमपुरा में रावण दहन कार्यक्रम में CM रेखा ने की शिरकत, कहा- ये अच्छाई की बुराई पर जीत

दिल्ली के पीतमपुरा पीयू ब्लॉक रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला समारोह में सीएम रेखा गुप्ता ने शिरकत की और रावण के पुतले का दहन कराया।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता गुरुवार को बारिश के बीच शहर के पीतमपुरा पीयू ब्लॉक रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने प्रतीकात्मक तौर पर धनुष बाण चलाकर रावण के पुतले के दहन कार्यक्रम को संपन्न किया। इस दौरान उन्होंने अच्छाई की बुराई पर जीत की बात कही। हालांकि, बारिश के चलते राजधानी के कई हिस्सों में पुतला दहन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।

CM Rekha Gupta VijayaDashami celebrations

दिल्ली रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुईं सीएम रेखा गुप्ता (फोटो-AIN)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विजयादशमी का पर्व धर्म की विजय का प्रतीक है। रावण दहन संदेश देता है कि अधर्म और अहंकार की कभी जीत नहीं होती। हम सभी भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेते हैं। मैं विजयदशमी के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूँ।

End of Feed