Delhi New MLA Full List, दिल्ली के नए विधायकों की सूची 2025: ये हैं दिल्ली के नए विधायक, जानिए आपका MLA कौन?

Delhi Chunav Parinam 2025, Full List New MLAs Of Delhi With Party and Constituency, दिल्ली के नए विधायकों की सूची 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। 26 साल बाद बीजेपी सरकार बनाएगी, जिसे 70 में से 48 सीटें मिली हैं। आइये जानते हैं आपके नए विधायक कौन हैं, यहां जानें -

Delhi Chunav Parinam 2025, Full List New MLAs Of Delhi With Party and Constituency, दिल्ली के नए विधायकों की सूची 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। रुझानों के अनुसार ही परिणाम आए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को कुल 22 सीटें ही मिलीं। बीजेपी को इस बार कुल 40 सीटों का फायदा हुआ तो उतनी ही सीटों का घाटा आम आदमी पार्टी को हुआ। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए। भारतीय जनता पार्टी 26 वर्षों से अधिक समय के बाद दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली में किस विधानसभा सीट से कौन नेता चुनाव लड़ा और किस पार्टी के खाते में सीट गई यह सभी जानकारी आपको यहीं पर मिलेगी।

Delhis-New-MLAS.

दिल्ली के नए विधायकों की लिस्ट

यहां पर दिल्ली की सभी 70 सीटों की लिस्ट और उनके लिए भाजपा, आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची भी दे रहे हैं। यहां हम आपको भाजपा, कांग्रेस और AAP के उम्मीदवारों के साथ जीते हुए प्रत्याशियों की लिस्ट साझा कर रहे हैं।

End of Feed