दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में ठंड कुछ दिन की मेहमान, धीरे-धीरे बढ़ रही सूरज की तल्खी, आने वाले दिनों में और चढ़ेगा पारा

आज का मौसम दिल्ली, 9 February 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ बना हुआ है। धीरे-धीरे ठंड भी कम हो रही है। सिर्फ सुबह-शाम ही सर्दी महसूस हो रही है। आज भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में ठंड धीरे-धीरे विदा ले रही है। तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। शनिवार को राजधानी में सामान्स से करीब तीन डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा देखने को मिलने वाला है। फिलहाल दिल्ली में सिर्फ सुबह शाम ही ठंड का एहसास हो रहा है। दिन में तेज धूप निकलने से स्वेटर पहनने पर गर्मी महसूस हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी में अब ठिठुरन भरी सर्दी लौटने के संकेत नहीं है।

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली में सुबह के समय स्मॉग और धुंध रहेगी। दिन में आसमान रहने से धूप भी खिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों में दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली का मौसम कल यानी सोमवार को भी साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।

शनिवार को पालम रहा सबसे ठंडा

शनिवार को दिल्ली में मौसम साफ रहा। साथ ही धूप भी दिनभर खिली रही। इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 76-25 फीसदी रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को दिल्ली में सबसे ठंडा इलाका पालम रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा लोधी रोड का 9 डिग्री, सफदरजंग का 9.8 डिग्री, आयानगर का 10 डिग्री और रिज का 10.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article