आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणा घोषित हो रहे हैं। रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। पार्टी को 70 में से 47 सीटें मिलती दिख रही हैं। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे आम आदमी पार्टी के नेता चुनाव हार गए हैं। दिल्ली में 5 फरवरी को एक ही चरण में सभी 70 सीटों पर मतदान हुआ था। चलिए जानते हैं भाजपा की जीत के प्रमुख कारण -
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के प्रमुख कारण
- पीएम मोदी की अपील, देश की सेवा करने का मौका तीन बार मिला, दिल्ली की सेवा करने का अवसर दें।
- पीएम मोदी का आश्वासन दिल्ली में चल रही सभी योजनाएं जारी रहेंगी और महिलाओं को 2500 सम्मान राशि देने वादा।
- दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबैंसी (ये भी पढ़ें - जंगपुरा की परीक्षा में हारे पूर्व शिक्षामंत्री, हार स्वीकार कर बोले समीक्षा करेंगे)
- अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे AAP के बड़े नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
- कांग्रेस का मजबूती से चुनाव लड़ना, जिसे AAP के वोटर बंट गए और इसका फायदा भाजपा ने उठा लिया।
- दिल्ली के लोगों ने डबल इंजन पर मुहर लगाई। दिल्ली में लंबे समय बाद केंद्र और दिल्ली में एक सरकार की चाह।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
