दिल्ली

Delhi Chunav 2025: अब 14 जनवरी को नामांकन करेंगी दिल्ली सीएम आतिशी, ये वजह आई सामने

Atishi Nomination: मुख्यमंत्री आतिशी का सोमवार को नामांकन दाखिल करने का कार्यक्रम था, लेकिन रोड शो में अधिक समय लगने का कारण इसे मंगलवार के लिए स्थगित कर दिया गया।

Image

दिल्ली सीएम आतिशी

Atishi Nomination: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सोमवार को अपने विधानसभा में एक रोड शो के बाद नामांकन दाखिल करने जाने वाली थी, लेकिन रोड शो में हुई देरी के कारण 13 जनवरी यानी सोमवार उनका नामांकन स्थगित हो गया, अब मंगलवार को वह नामांकन दाखिल करेंगी। इसके पहले रैली शुरू करने से पहले आतिशी ने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और अपने अभियान के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद उन्होंने 'आप' नेता मनीष सिसोदिया के साथ गिरी नगर में गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद साहिब पहुंच कर मत्था टेका।

आतिशी ने कहा कि आज मैं कालकाजी मंदिर में मां काली का आशीर्वाद लेने आई थी। मुझे विश्वास है कि मां कालका का आशीर्वाद हमेशा मुझ पर, आम आदमी पार्टी और कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों पर रहेगा।' आतिशी ने कहा, 'मैंने पिछले पांच वर्षों से अपने निर्वाचन क्षेत्र में अथक परिश्रम किया है। कालकाजी के लोग मेरा परिवार हैं, वे मुझे अपनी बेटी और अपनी बहन के रूप में देखते हैं। मैं सिर्फ एक महिला नहीं हूं। मैं उनके जीवन का हिस्सा हूं। इस प्यार के लिए आभार कालकाजी।'

आतिशी ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो पोस्ट करते हुए ये भी लिखा, 'आज कालकाजी ने अपनी इस बेटी पर भरोसा जताते हुए नामांकन रैली में जो जबरदस्त समर्थन और आशीर्वाद दिया, वो मैं कभी नहीं भूल सकती। कालकाजी के मेरे परिवार ने साबित कर दिया है कि वह गाली-गलौच की गंदी राजनीति नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी की राजनीति के साथ खड़ी है।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article