दिल्ली में मॉडल टाउन इलाके के महेंद्रू एनक्लेव इलाके में शनिवार को एक बिल्डिंग गिरने की खबर है। बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली फायर सर्विस ने यह जानकारी दी है।
महेंद्रू एन्क्लेव में बिल्डिंग गिरी
महेंद्रू एनक्लेव इलाके में जो बिल्डिंग गिरी है, वह एक जर्जर बिल्डिंग थी और उसे तोड़कर दोबारा बनाने का काम किया जा रहा था। शनिवार को जिस बारिश के बीच बिल्डिंग भर-भराकर गिर गई। इस बिल्डिंग के मलबे में 1-2 लोगों के फंसे होने की आशंका है।
सूचना मिलते ही दमकल और अन्य राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गए और मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर आसपास के मकानों को भी खाली करा लिया गया है।
मानसून के सीजन में दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों में पिछले 2-3 दिनों में भारी बारिश की वजह से जल जमाव भी देखने को मिला है। अधिक बारिश होने के कारण अंडरपास में पानी भर गया और जगह-जगह ट्रैफक जाम भी देखने को मिला है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
